बिजली विभाग की अनूठी मुहिम, इस तरह की सूचना दीजिए और घर बैठे 10 परसेंट एमाउंट कमाइए

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए अनूठा प्लान बनाया है। जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। बिजली चोरी की रोकथाम के लिए बिजली विभाग की ओर से एक नई मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत बिना कनेक्शन के बिजली यूज करने वाले व्यक्ति की जानकारी देने पर विभाग इनाम देगा।



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना बहुत बड़ा धर्म का काम है : पूर्व शिक्षा मंत्री, श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण में विदाई एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

 

सूचना देने पर उस व्यक्ति को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। किसी की ओर से अवैध बिजली का उपयोग करने पर मामले की सूचना देने पर ये पुरस्कार दिया जाएगा। बताया जाता है कि सूचना देने वाले को वसूल की गई राशि का 10 प्रतिशत दिया जाएगा। वहीं सूचना देने वाले की जानकारी भी गोपनीय रखी जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Fire : खलिहान में रखे 14 एकड़ पैरा आग लगने से जलकर हुआ खाक, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!