दिग्गज बॉलीवुड एक्टर का निधन, शोक में डूबा मनोरंजन जगत

मुंबई: Salim Ghouse Passed Away बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल मशूहर टीवी और फिल्म अभिनेता सलीम घोष का गुरुवार को निधन हो गया। सलीम घोष ने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सलीम के निधन की खबर फैमिली मैन अभिनेता शारिब हाशमी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर दी है। उन्होंने एक्टर के निधन पर दुख जताया और उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें याद किया।



 

 

Salim Ghouse Passed Away सलीम घोष के निधन पर शारीब हाशमी ने लिखा है कि पहली बार सलीम घोष साहब को टीवी सीरियल सुबह में देखा था। और उनका काम बेहद लाजवाब लगा था और उनकी आवाज तो मोह लेने वाली थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

 

 

सलीम घोष फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने कई साल इंडस्ट्री में काम किया। साल 1978 में सलीम घोष ने अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म स्वर्ग नर्क से उन्होंने ऐक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वह चरखा, सारांश और मोहन जोशी जाहिर हो जैसी कई फिल्मों में वह नजर आए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

 

सलीम घोष फिल्मों के साथ साथ टेलीविजन शो का भी हिस्सा रहे हैं। वह टीपू सुल्तान, बारत एक खोज कृष्णा और वाग्ले की दुनिया जैसे कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं।

error: Content is protected !!