BJP Programme Janjgir : कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तारक योजना कार्यक्रम में सांसद गुहाराम अजगल्ले हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर ब्लॉक मुख्यालय में कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तारक योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां सबसे पहले पूजा-अर्चना की गई, फिर महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हुई. इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने उत्साह से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्तागण बड़ी संख्या पहुंचे थे.

 



सांसद गुहराम अजगल्ले ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तारक योजना का आयोजन जैजैपुर में किया गया है, जिसमें आगामी होने वाले कार्यक्रमों के संबंध रूपरेखा तैयार की गई और आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी कैलाश साहू, सहप्रभारी एवं जिला महामंत्री गोपी सिंह ठाकुर, जैजैपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!