Accident : जांजगीर. तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी में सवार तीन लड़कियों को आई चोंटे, ट्रक ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सम्राट ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लड़कियों को टक्कर मार दी है, हादसे में तीनों लड़कियों को काफी चोंटे आई है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों लड़किया फरसवानी गांव से बिलासपुर गई हुई थी और बिलासपुर से वापस लौट रही थी. इसी दौरान जांजगीर के सम्राट ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 3 लड़कियों को टक्कर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Korba News : कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश...

घटना के बाद लड़कियों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था. एक लड़की की हालत गंभीर होने की वजह से बिलासपुर रेफर किया गया है. फिलहाल, पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित, कलेक्टर ने पहाड़ लुड़ेग का किया निरीक्षण, उद्गम स्थल के संरक्षण और विकास पर ग्रामीणों से की चर्चा...

error: Content is protected !!