Arrest Jail Janjgir : देशी शराब व विदेशी शराब के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल, आरोपी की बाइक को पुलिस ने किया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने बाराद्वार के जैजैपुर चौक से बड़ी मात्रा में देशी शराब एवं विदेशी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



बाराद्वार थाना प्रभारी रंजीत सिंह कंवर ने बताया कि बाराद्वार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाराद्वार के जैजैपुर चौक में बड़ी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब रखा हुआ है.
पुलिस ने दबिश दी और आरोपी धनेश्वर उर्फ बबलू राठौर के थैलों की तलाशी ली.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

आरोपी की थैलों से पुलिस ने 72 नग देशी शराब, 20 नग विदेशी शराब एवं 5 नग बियर की बोतल को आरोपी से जब्त किया है.

आरोपी की बाइक को भी पुलिस में जब्त किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी धनेश्वर उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

आपको बता दें कि आरोपी धनेश्वर उर्फ बबलू राठौर दुरपा नहरपार का रहने वाला है.

error: Content is protected !!