पेट्रोल-डीजल के बाद अब इन चीजों के भी घटे दाम.. जानिए क्या-क्या है शामिल

नई दिल्ली: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद देशवासियों को एक और राहत प्रदान की है। इससे लोगों को काफी फायदा होने वाला है। उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। दरअसल, सरकार ने स्टील इंडस्ट्री के उपयोग किए लाए जाने वाले कोकिंग कोल और फेरोनिकल सहित कुछ कच्चे माल के आयात पर सीमा शुल्क माफ कर दिया है।

 



 

 

फेरोनिकल, कोकिंग कोल, पीसीआई कोयले पर आयात शुल्क 2.5 प्रतिशत से घटा दिया गया है, जबकि कोक और सेमी-कोक पर शुल्क 5 प्रतिशत से घटाकर ‘शून्य’ कर दिया गया है। नाप्था पर आयात शुल्क 2.5 फीसदी से घटाकर 1 फीसदी कर दिया गया है, वहीं प्रोपलीन ऑक्साइड पर शुल्क आधा कर 2.5 फीसदी कर दिया गया है। विनाइल क्लोराइड के पॉलिमर पर आयात शुल्क वर्तमान में 10 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

यह एक ऐसा कदम है जिससे घरेलू उद्योग की लागत कम होगी और कीमतें कम होंगी। एक अधिसूचना के अनुसार, घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए लौह अयस्क के निर्यात पर शुल्क 50 प्रतिशत तक और कुछ स्टील इंटरमीडियरीज को 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। ड्यूटी में बदलाव आज यानी रविवार से प्रभावी हो गई है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!