मंकी पॉक्स को लेकर प्रशासन में अलर्ट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष सावधानी के दिए निर्देश

भोपाल. कोरोना संकट के बीच देश में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मंकी पॉक्ट के ज्यादातर मामले ब्रिटेन और अमेरिका में सामने आए हैं।

 



तेजी से फैल रहे मंकी पॉक्स को लेकर मध्यप्रदेश में भी अलर्ट हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मध्यप्रदेश में विशेष सावधानी रखने के निर्देश दिए हैं। इनमें भोपाल, इंदौर के एयर पोर्ट्स पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि अब तक 11 देशों में मंकी पॉक्स के मामले सामने आए हैं। तेजी से बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा हैं। मंकी पॉक्स से पीड़ित मरीज के शरीर पर दाने और घाव होने लगते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

क्या हैं इसके लक्षण?

मंकीपॉक्स के संक्रमण से लक्षणों की शुरुआत तक आमतौर पर 6 से 13 दिनों तक होती है, लेकिन यह 5 से 21 दिनों तक हो सकती है।

बुखार, तेज सिरदर्द, लिम्फ नोड्स की सूजन, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द और एनर्जी की कमी जैसे लक्षण इसकी विशेषता हैं जो पहले स्मॉल पॉक्स की तरह ही नजर आते हैं। इसके साथ ही त्वचा का फटना आमतौर पर बुखार दिखने के 1-3 दिनों के भीतर शुरू हो जाता है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

दाने गले के बजाय चेहरे और हाथ-पांव पर ज्यादा केंद्रित होते हैं। यह चेहरे और हाथों की हथेलियों और पैरों के तलवों को ज्यादा प्रभावित करता है।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!