बाबा केदारनाथ धाम….में अब नहीं होंगे VIP दर्शन, इस वजह से….राज्य सरकार ने लिया फैसला…पढिए

केदारनाथ धाम में VIP दर्शन करने वाले लोगों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने बाबा केदारनाथ धाम में VIP दर्शन पर रोक लगा दी है। इस संबंध में सरकार जल्द लिखित आदेश जारी करेगी।

 



एक हफ्ते में हो चुकी है 28 मौंते

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हुए एक हफ्ता हो चुका है और अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों की मौत होने के बाद राज्य सरकार की तैयारियों पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। केदारनाथ धाम में लगातार बढ़ रही भीड़ के चलते यहां की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार राइस मिल की बैठक आयोजित, राइस मिल एसोसिएशन का हुआ गठन

बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने केदारनाथ में पहली बार NDRF और ITBP को तैनात किया है। हालांकि सरकार ने दावा किया है कि, चारधाम में अधिकतर मौतें व्यवस्थाओं की कमी नहीं, बल्कि हार्ट अटैक से हुई हैं।

मुख्य सचिव ने दी व्यवस्थाओं की जानकारी

उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम में पहली बार NDRF और ITBP के जवानों को तैनात किया गया है। यहां SDRF पहले से मौजूद है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में किया गया एकता वृक्षारोपण, SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे मौजूद

उन्होंने आगे बताया कि अगर जरुरत पड़ी तो सेना के जवानों को भी तैनात किया जाएगा।

भीड़ बढ़ने के बाद अब रजिस्ट्रेशन के बिना लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है। सीमित संख्या में रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं, जिससे धाम में व्यवस्था न बिगड़े। उतने ही लोगों को भेजा जा रहा है, जितने लोगों की रुकने की व्यवस्था हो सके। बाकी लोगों को रोक दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!