मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, कई जगह गिरे पेड़,  24 मई तक जारी चेतावनी..

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों में आज सुबह मौसम बदल गया। राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार, उत्तरप्रदेश और भारत के उत्तरी क्षेत्रों में सुबह-सुबह भारी बारिश हुई। पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच ऐसा मौसम से लोगों को बहुत राहत मिली है। वहीं कुछ इलाकों में मौसम का बदलना आफत बन गया। तेज हवाओं और जोरदार आंधी-तूफान ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है।

 



 

राजधानी दिल्ली से लेकर उतरप्रदेश जे नोएडा, गाजियाबाद समेत NCR के अधिकतम क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान के बाद बारिश हो रही है। बता दें भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही पूर्वानुमान में दिल्ली-NCR के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज हवाएं और हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके साथ ही दिल्ली की कई जगहों पर पेड़ गिरकर सड़क पर आ गए। इससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के चलते बदलते मौसम से लू से राहत और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

 

मौसम विभाग ने करीबन सप्ताह भर पहले बताया था कि आने वाले दिनों में दिल्ली में लू चलने की संभावना नहीं है। ऐसे में बढ़ते तापमान और गर्मी से थोड़ी राहत मिली रहेगी। बता दें 24 मई तक इसी तरह की आंधी-बारिश की जारी रहेंगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में चेतावनी जारी की है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

Related posts:

error: Content is protected !!