खेल स्टेडियम व ओपन जिम की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खेल स्टेडियम व ओपन जिम की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 



ग्राम पंचायत नरियरा, झलमाला, बनाहिल ग्राम पंचायत के युवा प्रतिनिधि मंडल ने जांजगीर चांपा कलेक्टर को खेल मैदान व ओपन जिम नरियरा के भगत कुवा मंदिर स्थान के पास खोलवने के लिए ज्ञापन सौंपा है. युवाओं के द्वारा बताया गया की नरियरा, जिले की बड़ी ग्राम पंचायत है एवं उद्योग प्रभावित क्षेत्र भी है. नरियरा की जमीन में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पावर प्लांट स्थापित है, उसके बावजूद यहां किसी भी प्रकार से युवाओं के विकास के लिए मूलभूत आवश्यकताओ की कमी है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

नरियरा, बनाहिल, झलमला, तीनो ग्राम पंचायत के युवाओं की भारतीय सेना में जाने और अपने शारीरिक विकास के लिए, न खेल मैदान है, ना ही ओपन जीम है. इस मांग को लेकर हम दिनांक 13/04/22 को 1 के. एस. के. पावर प्लांट के प्रबंधन, खेल एवम युवा कल्याण विभाग मंत्री को अकलतरा तहसीलदार के माध्यम से 3 सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से मांग की थी, उसके बावजूद हमारी मांग पर किसी भी प्रकार का कोई सकारात्मक कार्य एवं निर्णय नहीं नजर आया है ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

हमारी जो माग है, वह वास्तविकता में हम युवाओं और हमारे भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है. इस मांग को लेकर इसी लिए कलेक्ट्रेट आए थे. ज्ञापन प्रक्रिया में भवानी सिंह नवरत्न, दुर्गेश साहू, मनीष पाटले एवं अन्य क्षेत्रीय युवा उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!