Health Tips: सुबह बिना ब्रश किए ही रोज पीते हैं पानी, तो आज जान लीजिए यह आपकी सेहत के लिए कितना ठीक है या नहीं

खाली पेट पानी पीने से शरीर से सारे विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं. इसके अलावा हाइड्रेट (hydrate) रहने के लिए भी पानी पीना बहुत जरूरी है. पानी आवश्यकता से कम पीने पर पेट और स्किन संबंधी (skin problem) परेशानियों का सामना करना पड़ता है. डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. वहीं, कुछ लोग का यह भी मानना है कि सुबह बिना ब्रश किए पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है.

 



 

 

बिना ब्रश किए पानी पीना कितना फायदेमंद

लोगों का मानना है कि सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीने से पाचन शक्ति (digestive system) मजबूत होती है. इसके अलावा मुंह में बैक्टीरिया (bacteria) जमा नहीं होंगे.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

 

वहीं, सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता (immune system) भी अच्छी होती है. जिन्हें बहुत जल्दी सर्दी जुकाम (cold) होता है, उन्हें तो जरूर सुबह में पानी पीना चाहिए.

 

बिना ब्रश किए पानी पीने से आपके बाल मजबूत और चमकदार होते हैं और स्किन में भी ग्लो बना रहता है. इसके अलावा पेट संबधी परेशानी जैसे-कब्ज, मुंह में छाले, कच्ची डकार वगैरह नहीं होता है.

 

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) और मधुमेह (sugar) की बीमारी है तो आपको सुबह में पानी जरूर पीना चाहिए. इसके अलावा सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने से मोटापा भी कम होता है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!