Hockey Training Camp : जांजगीर के हॉकी मैदान में 25 दिनों का राष्ट्रीय खेल हॉकी का प्रशिक्षण जारी, छोटे बच्चे भी पहुंचकर हॉकी की बारीकी सीखने, कोच और सीनियर खिलाड़ी तरासने में लगे

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के केरा रोड स्थित हॉकी मैदान में 25 दिनों का राष्ट्रीय खेल हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिला हॉकी संघ के द्वारा 5 मई को हॉकी प्रशिक्षण शुरुआत की गई है. स्थानीय विधायक नारायण चन्देल ने शुभारम्भ किया था.यहां सुबह और शाम, हॉकी खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां बताई जा रही हैं. इस हॉकी प्रशिक्षण शिविर में छोटे बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं, जिन्हें तरासने हॉकी के कोच और सीनियर खिलाड़ी जुटे हुए हैं. रोज सुबह और शाम, बड़ी संख्या में हॉकी मैदान खिलाड़ी पहुंचते हैं और खेल के बारे में सीखने खूब पसीने बहा रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, खैरताल और नेगुहडीह के रहने वाले हैं सभी आरोपी

आपको बता दें, जांजगीर में कई दशक से राष्ट्रीय खेल हॉकी का प्रभाव है और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. जिला हॉकी संघ द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है कि यहां से राष्ट्रीय खिलाड़ी निकले और इसलिए प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा जांजगीर में होती रहती है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार का नाम फायनल... देखिए सूची...

error: Content is protected !!