जांजगीर. अकलतरा रेलवे स्टेशन में नवनिर्मित लिफ्ट एवं कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड का लोकार्पण 15 मई को, इन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा लोकार्पण… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार स्टेशनों एवं गाडियों में यात्री सुविधाओं का विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में अकलतरा स्टेशन में लिफ्ट तथा कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है |

 



इस सुविधा का विधिवत शुभारंभ 15 मई 2022 को प्रातः 11 बजे, जांजगीर-चांपा के सांसद गुहाराम अजगल्ले के करकमलों द्वारा अतिथि अकलतरा के विधायक सौरभ सिंह की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा |
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय सहित अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे ।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में आयोजित 'राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव' के कार्यक्रम का आकाशवाणी बिलासपुर में प्रसारण आज, शाम 7:30 से 8 बजे तक होगा प्रसारण...
error: Content is protected !!