Janjgir News : घर में गोली चलने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, अब तक बदमाशों के बारे में पता नहीं लगा सकी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लिंक रोड जांजगीर में रुपये के लेनदेन के विवाद पर 16 मई को व्यापारी के घर गोली चला दी गई थी, लेकिन इस बड़े मामले में बदमाशों के बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी है और लंबे हाथ अभी भी खाली है.

 



दरअसल, 16 मई को सूर्यप्रकाश शर्मा ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका रुपये के लेनदेन पर विवाद चल रहा था. इस बीच उनके घर में बंदूक से गोली चला दी गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए...

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP विजय अग्रवाल ने भी मौके का निरीक्षण किया था और चाम्पा SDOP पद्मश्री तंवर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी.

SDOP ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था, जहां पिस्टल की गोली के खाली कारतूस बरामद हुआ था और गोली चलने के निशान भी मिले थे, लेकिन पुलिस अब भी गोली चलाने वाले तक नहीं पहुंच पाई है.

इसे भी पढ़े -  Baheradih Big News : बहेराडीह प्रायमरी स्कूल को नियम विरुद्ध किया गया मिडिल स्कूल में मर्ज, शाला प्रबंधन समिति व पालक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!