भूल भुलैया 2 की सफलता से गदगद हैं कार्तिक आर्यन, ओपनिंग डे कलेक्शन शेयर कर कही ये बात

नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने शुक्रवार को रिलीज के साथ ही कमाई का नया रिकॉर्ड बननाया है। ‘भूल भुलैया 2’ साल की सबसे बड़ी ओपनर बनकर सामने आई है। यहां तक कि फिल्म कार्तिक के करियर की भी सबसे बढ़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म की इस सफलता से अभिनेता बेहद खुश हैं और उन्होंने अपने फैंस को फिल्म को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा है।

 



20 मई को ‘भूल भुलैया 2’ के साथ कंगना रनोट की फिल्म ‘धाकड़’ भी रिलीज हुई है। जिसे लेकर उम्मीद की जा रही थी कि ये ‘भूल भुलैया 2’ के लिए खतरा साबित होगी और फिल्म के बिजनेस को अफेक्ट करेगी। हालांकि, ‘भूल भुलैया 2’ इससे परे पहले दिन ही बेहतरीन नंबर्स के साथ आगे बढ़ रही है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म को लेकर डाटा शेयर किया। उनके मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन यानी 20 मई को 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की है। तरन आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भूल भुलैया 2 खुशी लाता है, उम्मीद देता है, मनोबल बढ़ाता है, बिजनेस को फिर से जीवित करता है …जिन्होंने फ्लॉप की एक स्ट्रिंग के बाद बॉलीवुड को श्रद्धांजलि दी थी चुप हो जाएं। शानदार पहला दिन, कम टिकट मूल्य के बावजूद … कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर के रूप में उभरी .. .शुक्रवार को 14.11 करोड़ रुपये कमाएं। भारत बिज।”

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

फिल्म के इस कलेक्शन को कार्तिक ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और फैंस को थैंक्स कहा। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारी भूल भुलैया 2 को ऐतिहासिक बनाने के लिए दर्शकों को धन्यवाद।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक के पास अलाया एफ के साथ ‘फ्रेडी’, साजिद नाडियाडवाला की ‘सत्यनारायण की कथा’ और हंसल मेहता की ‘कैप्टन इंडिया’ जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा उनके पास तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु का हिंदी रीमेक भी है, जिसका नाम ‘शहजादा’ है, इस फिल्म में वह कृति सनोन के साथ नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!