विधायक केशव चंद्रा ने जैजैपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के संबंध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, खनिज विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र में लंबे समय से लगातार अवैध रेत खनन किया जा रहा है. यहां खनिज विभाग अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है और खनन माफियाओं को छूट मिल दी जा रही है, जिससे दिनों-दिन क्षेत्र में अनेक अवैध रेत खदान संचालित हो रही है.

 



विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि जैजैपुर क्षेत्र में अनेक रेत खदान संचालित है, जहां प्रत्येक दिन अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है. खनिज विभाग द्वारा सिर्फ 10 प्रतिशत ही रॉयल्टी पर्ची काटी जा रही है और बिना रॉयल्टी के गाड़ियों का परिवहन किया जा रहा. साथ ही साथ, इसी प्रकार डोलोमाइट खनन संचालित है, जहां से प्रत्येक दिन ओवरलोड गाड़ियों से परिवहन किया जा है. इसमें खनिज विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण अवैध परिवहन पर रोक नहीं लग रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

आपको बता दें, जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा जब शिकायत करने कलेक्टोरेट पहुंचे तो यहां खनिज अधिकारियों ने सार्थक जवाब नहीं दिया तो विधायक ने जमकर फटकार लगाई. फिर मामले की शिकायत कलेक्टर से की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!