Rape Arrest : Janjgir. नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



बलौदा थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि 30 मार्च को लड़की परीक्षा दिलाने निकली थी, जब वह वापस नहीं आई तो परिजन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

मामले की पुलिस विवेचना कर रही थी, तभी पता चला कि नाबालिग लड़की को बिरगहनी गांव के युवक राकेश रात्रे ने अपने घर पर रखा है. इस पर पुलिस ने दबिश दी और लड़की को बरामद किया. पूछताछ में बताया कि शादी करने की बात कहकर भगा ले गया था और उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत भी जुर्म दर्ज किया और आरोपी युवक राकेश रात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!