बलात्कार मामले में बुरे फंसे ये मशहूर एक्टर, विदेश से भागने की प्लानिंग फ्लॉप, पासपोर्ट जब्त…

कोच्चि । बलात्कार का आरोप लगने के बाद कथित रूप से देश से भागे मलयालम फिल्म निर्माता और अभिनेता विजय बाबू का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ऐसे संकेत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है कि बाबू दुबई से किसी और देश में चले गए हैं। बाबू एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद से दुबई में छिपे हुए थे।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

कोच्चि सिटी पुलिस आयुक्त नागराजू चाकिलम ने यहां पत्रकारों को बताया कि यदि वह 24 मई को जांच दल के सामने पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा, ”इस बात का संकेत मिला है कि वह दुबई से दूसरे देश चले गए हैं।

हम इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय दूतावास के माध्यम से उस देश को उनकी आवाजाही की सूचना दी जाएगी, जहां वह गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

आयुक्त ने कहा कि बाबू को पूछताछ के वास्ते उपस्थित होने के लिए एक नोटिस दिया गया था, लेकिन वह संतोषजनक जवाब देने में विफल रहे, यही वजह है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया।

error: Content is protected !!