छत्तीसगढ़ के इस कॉलेज के प्रोफेसर की कमरे में मिली तीन दिन पुरानी लाश, आ रही थी अजीब-सी बदबू

डोंगरगढ. राजनांदगांव जिले में शासकीय महाविद्यालय छुरिया के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव दो से तीन दिन पुराने की वजह से अजीब सी बदबू आ रही थी। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर जांच में जुट गई है।

 



डोंगरगांव पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर एस.कुमार गौर का शव कमरे से बरामद किया। बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो प्रोफेसर की सड़ी गली अवस्था में लाश मिली।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

प्रोफेसर की हत्या हुई या आत्महत्या ये अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या मान रही है। बता दें कि मृतक प्रोफेसर शासकीय महाविद्यालय छुरिया पदस्थ थे। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!