Janjgir Lady FIR : दफ्तर में घुसकर महिला ने चाम्पा तहसीलदार की कलाई मरोड़ी, गाली-गलौज कर की झूमाझटकी, आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. दफ्तर में घुसकर महिला आरोपी ने चाम्पा तहसीलदार की कलाई मरोड़ी और गाली-गलौज कर झूमा-झटकी की है. चाम्पा पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

चाम्पा तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल ने चाम्पा थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कोटाडबरी की महिला सुकृता बाई दिवाकर ने पर्ची बनवाने के लिए आई थी. यहां तहसीलदार ने उसे बताया कि न्यायालय में लंबित प्रकरण की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद पटवारी द्वारा बनाया जाएगा, तभी सुकृता बाई तैश में आ गई और तहसीलदार से गाली-गलौज कर झूमाझटकी की एवं तहसीलदार की कलाई मरोड़ दी. घटना के बाद आरोपी सुकृता दिवाकर फरार हो गई.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ Ipc की धारा 186, 294, 323, 353 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!