दुखद: प्लास्ट‍िक सर्जरी के बाद….एक्ट्रेस का निधन, 21 साल की उम्र दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली. सिनेमा जगत से दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। कन्नड़ फिल्मों की उभरती हुई एक्ट्रेस बेहद कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। 21 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का निधन बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हो गया है।

 



मीडिया रिपोर्ट की माने तो वजन कम कराने के लिए प्लास्ट‍िक सर्जरी कराई थी। जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद फेफड़ों में परेशानी होने लगी और उनका निधन हो गया।बताया जा रहा है कि प्लास्ट‍िक सर्जरी के दौरान हुई गलती की वजह से दूसरे दिन फेफड़ों में परेशानी होने लगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

डॉक्टर की माने तो फेफड़ा पूरी तरह से खराब हो गया था, जिसके चलते एक्ट्रेस को बचा नहीं पाए। इधर उभरती हुई कलाकार के अचानक निधन से कन्नड़ सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि चेतना ने अपनी सर्जरी के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया था और वो अकेले ही अपने दोस्तों के साथ सर्जरी कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हो गई थीं, लेकिन सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सर्जरी के बाद एक्ट्रेस की बॉडी में कुछ कॉप्लिकेशंस होने लगे और एक्ट्रेस के फेफड़ों में फ्लूइड जमा होने लगा था, जिसके बाद चेतना की मौत हो गई। एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने डॉक्टर्स पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है और अस्पताल के प्रशासन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

चेतना को सीरियल Geetha और Doresani में उनके शानदार रोल के लिए जाना जाता है। कम समय में ही कन्नड़ सिनेमा जगत में अपनी नई पहचान बना चुकी थी। आज निधन की खबर से फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है।

 

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!