Uncontrolled Truck Janjgir : अनियंत्रित ट्रक दुकानों में घुसी, सड़क किनारे की 2 दुकान हुई क्षतिग्रस्त, भीड़ की वजह से सड़क पर लग गया था जाम, टल गया बड़ा हादसा, नहीं तो…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के मुख्यमार्ग में अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे की दुकानों में घुस गई. इससे 2 दुकान क्षतिग्रस्त हुई है. ट्रक के दुकानों में घुसने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी, जिससे मार्ग जाम हो गया था. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया. क्षतिग्रस्त दुकानों के संचालकों को वाहन मालिक ने मुआवजा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. यहां बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि ट्रक के घुसने के कुछ देर पहले दुकानों के पास लोग मौजूद थे.



इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

दरअसल, बलौदा से अकलतरा की ओर रात में भारी गाड़ियां बड़ी संख्या में चलती है. इसी में से एक ट्रक अनियंत्रित होकर आजाद चौक के पहले स्कूल के पास सड़क किनारे घुस गया, जिससे 2 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद करीब घण्टे भर तक मौके पर गहमागहमी रही और दुकान संचालकों को नुकसान की राशि मिली, तब मामला शांत हुआ. इस दौरान अकलतरा पुलिस मौके पर थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

अकलतरा थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि दुकानों के पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वाहन मालिक ने दुकान संचालकों को नुकसान का मुआवजा दे दिया है.

error: Content is protected !!