सेंट्रल फोर्स में ऑफिसर्स के…पदों पर वैकेंसी: ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इस दिन तक करें… जल्दी अप्लाई, 56 हजार रुपए सैलरी… 

जयपुर : सशस्त्र बलों में नौकरी कर देश सेवा करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के 253 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इनमें BSF में 66, CRPF में 29, CISF में 62, ITBP में 14 और SSB में 82 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जाकर 10 मई की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 



आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 1 अगस्त 2022 तक कैंडिडेट की आयु 20 साल से कम और 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियम के हिसाब से OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी। वहीं, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

सैलरी
253 पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन के बाद केंडिडेट को हर महीने बेसिक पे 56,100 रुपए के साथ में महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन शुल्क
253 पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल और OBC के कैंडिडेट्स को 200 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, महिला, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

सिलेक्शन
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ ही फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट रिटन टेस्ट के साथ ही इंटरव्यू के आधार पर बनेगी। NCC बी और सी सर्टिफिकेट धारकों को इंटरव्यू के समय महत्व दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

परीक्षा पैटर्न
भर्ती परीक्षा में 2 रिटन टेस्ट पेपर होंगे। इसमें पहला पेपर 250 नंबर का होगा। जनरल एबिलिटी और इंटेलिजेंस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसका फॉर्मेट ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। जबकि दूसरा पेपर 200 नंबर का होगा, जिसमें जनरल स्टडीज, निबंध और कॉम्प्रिहेंशन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसका फॉर्मेट रिटन होगा।

परीक्षा की तारीख
10 मई तक आवेदन के बाद 7 अगस्त, 2022 को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!