आखिर ऐसा क्या हुआ कि MS धोनी ने लावण्या के पोछे आंसू?, कहा- अब रोना नहीं…

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी MS धोनी की लोकप्रियता अब भी बरकार है। सभी प्रशंसकों की चाहत होती है कि वह एकबार धोनी से भेंट कर सके। उनसे मिलकर ऑटोग्राफ ले सके। फोटो खिंचवा सके। उनके साथ अपनी यादों को सहेज सके।



दिव्यांग बच्ची लावण्या पिलानिया की भी बचपन से ही यही तमन्ना थी कि वह धोनी से मिल सकें। वह उनकी फैन हैं। उनकी इस चाहत को धोनी ने पूरा भी किया। लावण्या से मिलने धोनी खुद उसके पास पहुंच गए। धोनी से मुलाकात की तस्वीरें लावण्या ने अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

धोनी को भेंट किया गिफ्ट

लावण्या ने एमएस धोनी को उनकी एक स्केच गिफ्ट की। लावण्या ने लिखा, उनसे मिलने का अहसास कुछ ऐसा है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वह दयालु, मधुर और मृदुभाषी इंसान हैं। जिस तरह से धोनी ने मुझसे मेरे नाम की स्पेलिंग पूछी और उन्होंने मुझसे हाथ हिलाया। धोनी ने कहा कि रोना नहीं और उन्होंने मेरे आंसू पोछे तो यह मेरे लिए अति आनंद का पल था।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

error: Content is protected !!