छत्तीसगढ़: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, नई दरें लागू, जानें क्या है रेट…पढ़िए

रायपुर। LPG सिलेंडर की नई दरें लागू हो चुकी है। कर्मशियल सिलेंडर सस्ता हुआ है। 19 किलोग्राम का सिलेंडर 137 रुपए 50 पैसे सस्ता हुआ है।

 



फिलहाल, 2 हजार 547 रुपए में मिल रहा था। वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसके साथ ही इंडेन की कीमत कम कर दी गई। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 135 रुपए की कटौती की है। 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अब भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है। ये न तो महंगा हुआ और न ही सस्ता।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

मई में दो बार बढ़ा था दाम

एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को मई महीने में दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। सात मई को एलपीजी के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपये महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपये सस्ता हुआ। 19 मई को इसके रेट में 8 रुपये की वृद्धि की गई।

इसे भी पढ़े -  Raipur News : हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रथ यात्रा का पावन पर्व, सबसे प्राचीनतम पुरानी बस्ती की रथ यात्रा...
error: Content is protected !!