छत्तीसगढ़; शांत हुआ छॉलीवुड का निशांत: करीब 2500 गानों में की कोरियोग्राफी, जीते सबसे ज्यादा सिनेमा अवार्ड, बच्चे भी थे उनके स्टाइल के मुरीद

रायपुर । छॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता निशांत उपाध्याय अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका दुनिया को अलविदा कह देना सिनेप्रेमियों के लिए किसी सदमें से कम नहीं है। निशांत उपाध्याय बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार थे। पर्दे के पीछे और आगे दोनों तरफ उनका कार्य बेहद सराहनीय रहा है।



उन्हे मात्र एक एक्टर या कॉमेडियन कह देना गलत होगा… छत्तीसगढ़ी सिनेमा के शुरुआत से ही निशांत ने एल्बम और फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था।

बच्चे भी थे उनके स्टाइल के मुरीद
निशांत उपाध्याय के निधन के बाद फिल्म इंड्रस्ट्री में शोक की लहर दौ़ड़ पड़ी। उनके साथ काम करने वाले स्टार्स ने बताया निशांत उपाध्याय एक मंझे हुए कलाकार थे। अपने काम को वे मजाक मजाक में कर देते थे।

निशांत के एक करीबी ने बताया कि बच्चें उनके स्टाइल के मुरीद थे। पर्दे के पीछे खड़े होकर वे लोगों को हंसाहंसकर लोटपोट कर देेते थे। निशांत जैसा कोई नहीं उनका काम करने का स्टाइल सबसे अलग और अनोखा था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : प्रदेश के सर्वांगीण विकास वाला बजट, जनकल्याण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : गगन जयपुरिया

2500 गानों के लिए कोरियोग्राफी की
बहुत कम ही लोग जानते है कि निशांत उपाध्याय एक बेहतरीन एक्टर के अलावा छॉलीवुड के सबसे बड़े कोरियोग्राफर थे।

मशहूर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘झन भूलो मां-बाप ला’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले निशांत ने करीब 2500 गानों के लिए कोरियोग्राफी की। वे फिल्मों में एक्टिंग भी करते थे। छॉलीबुड की हालिया चर्चित फिल्म ‘भूलन द मेज’ के गानों के लिए कोरियोग्राफी के साथ ही उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी।

छॉलीवुड के सभी एक्टर को कोरियोग्राफ किया

निशांत ने 2000 के दशक से छत्तीसगढ़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी करना शुरु कर दिया। अनुज शर्मा की झन भुलव मां बाप, मया, राजा छत्तीसगढ़िया पार्ट वन और पार्ट 2, सॉरी लव यू जान और राजा भैय्या और हालिया रिलीज मार डारे मया मा जैसी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की। करन खान, मन कुरैशी और प्रकाश अवस्थी लगभग सारी फिल्मों के गानों के लिए निशांत ने डांस मूव्य दिए।

इसे भी पढ़े -  लोककल्याणकारी व जनहितैषी बजट : डॉ. विनोद शर्मा

छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली हर चौथी फिल्मों के गाने को निशांत उपाध्याय ने कोरियोग्राफ किया। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड निशांत उपाध्याय को ही मिला है।

सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख
छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रगट की। मुख्यमंत्री ने निशांत के निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रगट की।

मुख्यमंत्री ने निशांत के निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है। pic.twitter.com/xNdZn4Ghfi

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 23, 2022

इन फिल्मों में किया काम
झन भूलो माँ बाप ला

राजा भैया एक आवारा

रंगोबती

हंस झन पगली फस जाबे

इसे भी पढ़े -  प्रदेश बजट पर कांग्रेस का तीखा हमला : “किसानों पर दबाव, जिले की अनदेखी और आबकारी नीति पर सवाल” : राजेश अग्रवाल

महू कुंवारा तहू कुंवारी

रंग रसिया

भांवर

मया

टुरा रिक्शावाला

तोर मया के खातीर

महू दीवाना तहू दीवानी

बैरी साजन

हीरो नंबर 1

दिल परदेशी होगे रे

भूलन द मेज

सिंदूर ( अपकमिंग )

error: Content is protected !!