कौन है सफेद दाढ़ी, सिर पर पगड़ी और रफ लुक के साथ नजर आ रहा ये शख्स? लोग अमिताभ बच्चन समझकर हो रहे कंफ्यूज

नई दिल्ली: एक अफगानी रिफ्यूजी की एक फोटो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. अफगानी रिफ्यूजी की यह फोटो कई सालों पुरानी है. इस तस्वीर को दुनिया के जाने-माने फोटोग्राफर Steve McCurry ने अपने कैमरे में कैद किया और अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया. फोटो शेयर करते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोग इस अफगानी शख्स को अमिताभ बच्चन समझकर कंफ्यूज होने लगे. ये तस्वीर अपने आप में इतनी दमदार है कि लोग इसे देखने के बाद अपनी नजरें इससे हटा नहीं पा रहे.

 



 

 

 

सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को देखने के बाद इस पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे. आप फोटो में अफगानी रिफ्यूजी को सिर पर पगड़ी बांधे देख सकते हैं और उसकी एक आंख छुपी हुई है. शख्स के आंखों पर एक काले रंग के मोटे चश्मे को भी देखा जा सकता है. शख्स के चेहरे की रफनेस और सफेद दाढ़ी से फोटो में जान आ गई है. आपको बता दें  कि साल 2018 में भी यह तस्वीर चर्चा में आई थी. उस समय जब यह तस्वीर वायरल हुई तो लोग यह कहने लगे थे कि फोटो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के सेट की है. ऐसे में फिर एक बार यह तस्वीर सुर्खियों में आ गई है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

 

 

 

फोटोग्राफर ने खुद फोटो शेयर करते हुए बताया कि यह तस्वीर अफगानी रिफ्यूजी की है. इस शख्स का लुक काफी हद तक अमिताभ बच्चन से मिलता है. इस वजह से फैन्स के बीच खलबली मच गई है. कोई इस शख्स को अमिताभ बच्चन बता रहा है तो किसी का कहना है कि यह अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म का लुक है. एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, “पहली नजर में लगा कि अमिताभ बच्चन है”.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!