चाम्पा में पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सरस्वती साईकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित किया

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ सरकार की अत्यंत प्रभावी एवं महत्वपूर्ण योजना सरस्वती साईकिल योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा के कक्षा 9वी की 19 छात्राओं को साईकिल का वितरण नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं जनभागीदारी के अध्यक्ष किशन सोनी के द्वारा किया गया, ताकि छात्राओं को स्कूल आने जाने की कोई असुविधा ना हो और वह नियमित विद्यालय में उपस्थित हो सके।

 



इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष किशन सोनी ने कहा कि शासन के द्वारा छात्राओं को साईकिल उपलब्ध कराया जाना अत्यंत सराहनीय है। साइकिल प्रदाय करने से आगे कक्षा की नियमित पढ़ाई जारी रखने हेतु विघालय आने-जाने में सुविधाजनक है। जिससे छात्राएं विद्यालय में समय पर उपस्थित होकर मन लगाकर पढ़ाई कर सकेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

चाम्पा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की कई योजनाएं संचालित है। जिसमें सरस्वती साइकिल योजना अत्यंत प्रभावी योजना है जो गरीब वर्ग के छात्राओं के आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए अत्यंत हितकर है। आगे अग्रवाल जी ने अत्यंत प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि शासकीय विद्यालयों में अत्यंत अनुभवी योग्य एवं प्रशिक्षित व्याख्याता, शिक्षक सेवारत है और सभी छात्र इनके अनुभवों का लाभ लेकर अच्छे से अध्यापन कार्य करें एवं विद्यालय का नाम नगर, जिले, प्रदेश में रोशन करें।

जनभागीदारी समिति की उपाध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती अंजलि देवांगन ने अपने
उदबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मां सरस्वती के नाम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को साईकिल वितरण की योजना चलाई जा रही है जो कि बहुत ही उत्कृष्ट है। इससे छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कूल आने जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रविंद्र द्विवेदी ने किया तथा संस्था प्रमुख आर के साव ने छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

साईकिल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता आर पी मरकाम, रामचन्द्र राठौर, गोविंद शर्मा, सरस्वती साईकिल योजना के प्रभारी श्रीमती निमिषा जेम्स, उमाशंकर चतुर्वेदी, राजकुमार तम्बोली, मनोज बघेल, संतोष यादव, किशन यादव, विजय यादव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित था ।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!