Jaijaipur MLA : पोड़ीशंकर और सोनाईडीह गांव में विभिन्न कार्यों का जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के पोड़ीशंकर और सोनाईडीह गाँव में आज चबूतरा निर्माण, पानी टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार, सामुदायिक भवन भूमिपूजन आदि कार्यों का भूमिपूजन, जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा के द्वारा किया गया.



इसी तरह पोड़ीशंकर गांव में पानी टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार स्वीकृति 2 करोड़ 53 लाख 58 हजार रुपये का भूमिपूजन किया गया. साथ ही आश्रित ग्राम रीवाडीह में चबूतरा निर्माण में स्वीकृत राशि 1.50 लाख रुपये का भूमिपूजन किया गया.

इसे भी पढ़े -  Raipur Big News : राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक में उतरे 3 युवकों की मौत, अस्पताल के बाहर हंगामा, घटना के बाद उठे कई सवाल...

आश्रित ग्राम कनकपुर में पानी टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार स्वीकृत राशि 1 करोड़ 5 लाख 55 एवं सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया. परसापाली में भी सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया. सोनाईडीह गांव में पानी टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार निर्माण के लिए 87 लाख 90 हजार रुपये का विधायक केशव चंद्रा के द्वारा भूमिपूजन किया गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

error: Content is protected !!