Janjgir Accident Death : सक्ती क्षेत्र में हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना क्षेत्र के NH-49 के बोरदा चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया और टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है.



पुलिस के मुताबिक, कोरबा जिला के तिलकेजा गांव के रहने वाले रामलाल कंवर अपने रिश्तेदार के घर पोरथा गांव गया हुआ था और वह वापस लौट रहा था, तभी हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक की मौत, सवार 2 बच्चे को आई मामूली चोट, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!