Janjgir Arrest : शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर मारपीट करने वाले 2 आरोपी जांजगीर के भाठापारा और शांतिनगर से गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पैसों की मांग कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को भाठापारा और शांतिनगर से गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, आकाश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए शांतिनगर की ओर जा रहा था. इस दौरान भाठापारा के मनीष गढ़ेवाल और शांतिनगर के नितेश सूर्यवंशी, उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे. आकाश यादव ने उसे पैसा देने के लिए मना किया तो दोनों आरोपी तैश में गए और घमकी देते हुए मारपीट करने लगे. रिपोर्ट पर पुलिस ने IPC की धारा 294, 323, 506, 327, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुट गई थी. इस दौरान दोनों आरोपियों को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!