Janjgir Attack Arrest : युवक पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 2 नाबालिग

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में कलेक्टोरेट चौक पर युवक पर चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 2 नाबालिग है. आरोपी एक युवक निखिल गुप्ता को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है, वहीं 2 नाबालिग को बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है.

 



दरअसल, 16 जून को युवक प्रशांत पर मामूली विवाद के बाद चाकू से हमला किया गया था, जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया था. इधर, घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 34 दर्ज किया था. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक निखिल गुप्ता और 2 नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!