Janjgir Big Accident : सड़क किनारे जा रहे राजमिस्त्री को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने 3 घण्टे चक्काजाम किया, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे राजमिस्त्री को कुचल दिया. हादसे में राजमिस्त्री धरमलाल कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने 3 घण्टे चक्काजाम कर दिया.



सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और मृतक के परिजन को 25 हजार की मदद दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि कैथा गांव का राजमिस्त्री धरमलाल कश्यप को ट्रक ने कुचला था, जिससे उसकी मौत हुई है. घटना के बाद लोगों ने चक्काजाम किया था, जिन्हें मौके पर पहुंचकर शांत कराया गया. मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य बने दूजेराम ज्योति

error: Content is protected !!