Janjgir Big News : 16 घण्टे से 80 फीट गहरे बोर में फंसा है 10 साल का राहुल, NDRF और SDRF की टीम रेस्क्यू में लगी, कलेक्टर और प्रशासन की टीम मौके पर, रात भर मौके पर मौजूद रहे अफसर

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में 80 फीट गहरे बोर में फंसे 10 साल के राहुल साहू को बाहर निकालने के लिए 16 घण्टे से रेस्क्यू जारी है. मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद हैं. कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल समेत अन्य अफसर, रात भर मौके पर मौजूद रहे. अभी भी 6 जेसीबी से मिट्टी खोदाई जारी है. करीब 35 फीट की खोदाई कर ली गई है और अभी 15 से 20 फीट और खोदाई की जाएगी, जिसके बाद टनल बनाकर राहुल का रेस्क्यू किया जाएगा.

 



रात में 12 बजे तक राहुल ने रिस्पांस किय्या था. इसके बाद उसने सुबह रिस्पांस किया है. विशेष कैमरे में उसकी हलचल दिखी है. अभी उसे रस्सी के माध्यम से केला और जूस पहुंचाया गया है.
मौके पर जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं और हर तरह से राहुल को सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर लोगों की भीड़ भी लगी है, जिन्हें नियंत्रित करने पुलिस बल तैनात है.

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि अभी 5 से 6 घण्टे का वक्त और लग सकता है, राहुल तक पहुंचने में. कल शाम से लगातार रात भर टीम लगी रही और अभी भी हर तरह से कोशिश जारी है. राहुल की हलचल है, उसे केला और जूस पहुंचाया गया है और परिजन से भी आवाज के माध्यम से बात कराई जा रही है, ताकि उसका मनोबल बना रहे. राहुल, 65 से 70 फीट गहरा गड्ढे में फंसा है. 

राहुल को रस्सी से भी निकालने की भी हो रही कोशिश
NDRF की टीम द्वारा राहुल को रस्सी के माध्यम से भी निकालने की कोशिश हो रही है. जब राहुल रिस्पांस करेगा तो इस सिस्टम को अपनाया जाएगा. हालांकि, टनल के माध्यम से राहुल को सकुशल बाहर निकालने की कोशिश भी जारी है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!