Janjgir Gothan Thief : गोठान से 80 हजार रुपए के सामान की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज, हसौद थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के हरेठीकला गांव के गोठान में रखे सोलर पंप, पाइप और केबल तार को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरेठीकला गांव निवासी सरपंच राजेश टंडन ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गोठान में लगे सबमर्सिबल पंप, पाइप और केबल तार को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है. चोरी की सूचना के बाद मौके पर सरपंच राजेश टंडन ने गोठान के अध्यक्ष हेतराम टंडन और सदस्य महेंद्र यादव व कोटवार सतन दास को लेकर गोठान जाकर देखा तो गोठान में लगे 5HP सबमर्सिबल पंप, पाइप, और केबल तार नहीं था. इस पर चोरी की रिपोर्ट सरपंच राजेश टंडन ने हसौद थाने में दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

फ़िलहाल, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और चोरों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!