Janjgir Murder Arrest : पामगढ़ क्षेत्र में पति की हत्या करने वाले आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के डिपरीखार में पति की हत्या करने वाले आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



दरअसल, 13 मई 2022 को पामगढ़ क्षेत्र के डिपरीखार में
भदरा गांव निवासी विक्रमजीत खूंटे का शव उसके घर से दूर खेत में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था. मामले में पामगढ़ पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई, 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी का अवैध संबध बेल्हा गांव निवासी समीर जाटवार से प्रेम प्रसंग था. समीर जाटवार से पूछताछ करने पर पता चला कि समीर जाटवार द्वारा मृतक की पत्नी पंचमती के कहने पर पति विक्रमजीत खूंटे को रात्रि में घर से दूर ले जाकर मारपीट की गई. मारपीट से नाक में गंभीर चोट लगने से हत्या हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : तेंदुआ धाम कुरियारी में भाजपा शिवरीनारायण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का व्यापक प्रशिक्षण

फिलहाल, मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी पत्नी पंचमती और प्रेमी समीर जाटवार को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!