सैफ नहीं, विनोद खन्ना से होने वाली थी अमृता सिंह की शादी, इस वजह से बिगड़ गई थी बात!.. जानिए

Amrita Singh Affair:अमृता सिंह (Amrita Singh) ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि पर्सनल लाइफ के लिए भी चर्चाओं में रह चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमृता सिंह का नाम एक समय क्रिकेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के साथ जुड़ चुका है. कहते हैं विनोद खन्ना के साथ तो अमृता सिंह की शादी भी होने वाली थी लेकिन एन मौके पर बात बिगड़ गई थी. असल में विनोद खन्ना से पहले अमृता की लाइफ में क्रिकेटर रवि शास्त्री थे. ख़बरों की मानें तो रवि की शर्त थी कि शादी के बाद अमृता फिल्मों में काम नहीं करेंगी और यह बात एक्ट्रेस को मंजूर नहीं थी. कहते हैं इस बात को लेकर इनका ब्रेकअप हो गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

वहीं, रवि शास्त्री से ब्रेकअप के बाद अमृता सिंह की लाइफ में विनोद खन्ना की एंट्री हुई थी. असल में विनोद खन्ना और अमृता सिंह फिल्म ‘बंटवारा’ में साथ काम कर रहे थे. कहते हैं इस दौरान ही इन दोनों के बीच नजदीकियां बढीं थीं. हालांकि, यहां भी एक पेंच था. विनोद खन्ना पहले से शादीशुदा थे वहीं, उम्र में भी वे अमृता सिंह से काफी बड़े थे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

कहते हैं यही बात एक्ट्रेस की मां रुकसाना सुल्तान को पसंद नहीं थी इसलिए उन्होंने अमृता को साफ़ हिदायत दे डाली थी कि वे विनोद खन्ना से दूरी बना लें. ऐसे में अमृता सिंह की शादी फिर एक बार होते-होते रह गई थी.

बहरहाल, साल 1991 में अमृता सिंह की शादी अपने उम्र में 12 साल छोटे सैफ अली खान के साथ हुई थी. इस शादी से इनके घर दो बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का जन्म भी हुआ था. हालांकि, शादी के 13 साल बाद 2004 में इन दोनों का तलाक हो गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!