Janjgir Operation Muskan : पुलिस ने लापता दो बालिकाओं को जम्मू-कश्मीर से सकुशल वापस लाया

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक की फगुरम पुलिस ने पिछले कुछ महीनों से लापता 2 बालिकाओं को जम्मू-कश्मीर से सकुशल वापस लाया है.

 



दरअसल, फगुरम चौकी क्षेत्र की प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बालिका, 30 दिसम्बर 2021 को बताए बिना, कहीं चली गई है. ठीक उसी प्रकार दूसरी प्रार्थी ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 जनवरी 2022 को उसकी बालिका कहीं चली गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

पुलिस ने दोनों प्रार्थी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया था और बालिकाओं की खोजबीन में जुटी हुई थी, तभी बालिकाओं के जम्मू-कश्मीर में होने की सूचना प्राप्त हुई.

इसके बाद फगुरम पुलिस पुलिस की टीम, जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुई थी और लापता हुई दोनों बालिकाओं को सकुशल वापस ले आई है और बालिकाओं को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!