Janjgir Police Action : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, एक बाईक भी जब्त, मालखरौदा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. साथ ही, एक बाईक भी जब्त किया है.

 



मालखरौदा पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली की छोटे सीपत गांव के पास चारपारा निवासी चुनेश्वर भारती पिता श्यामलाल भारती, महुआ शराब रखा हुआ है और बिक्री हेतु रवाना हुआ है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ा. यहां आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. साथ ही, परिवहन में उपयोग की हुई बाईक भी पुलिस ने जब्त किया है.

पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है और आरोपी चुनेश्वर भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!