Janjgir Rahul Rescue Update : 40 घण्टे से रेस्क्यू जारी, टनल बनाया जा रहा, राहुल की एक्टिविटी बनी हुई, केला और सेव खाया, रात भर प्रशासन के अफसर और टीम के साथ परिजन भी रेस्क्यू स्थल पर मौजूद रहे, तेज हवा के बाद भी रात भर डटी रही टीम

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में 80 फीट गहरे बोर में गिरे 10 साल के राहुल साहू के रेस्क्यू का कार्य पिछले 40 घण्टे से जारी है. कई आईएएस, आईपीएस के साथ 5 सौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जुटे हैं. राहत की बात है कि राहुल की एक्टिविटी बनी हुई है, उसने केला और सेव खाया है. उस तक कुछ लिक्विड भी पहुंचाया गया है, ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो.

 



रात में तेज हवा चली, बिजली गुल हो गई, फिर भी जनरेटर की व्यवस्था कर रेस्क्यू जारी रहा. रात भर प्रशासनिक अधिकारी और राहुल के परिजन भी रेस्क्यूस्थल पर मौजूद रहे. अभी राहुल तक पहुंचने रैम्प बनाकर टनल तैयार किया जा रहा है. इस तरह राहुल तक पहुंचने अभी कुछ घण्टे और लग सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

आपको बता दें, 10 साल का मासूम साहू शुक्रवार 10 जून को दोपहर 3 बजे घर की बाड़ी के 80 फीट गहरे खुले बोर में गिर गया, जिसके बाद शाम 5 बजे प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू किया. सबसे पहले ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई. बाद में खोदाई कार्य शुरू किया गया. 6 जेसीबी और पोकलेन लगाए गए और करीब 60 फीट गड्ढे की खोदाई की गई.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

अब NDRF और SDRF की टीम के द्वारा टनल बनाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि राहुल तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. फिलहाल, पिछले 40 घण्टे से रेस्क्यू लगातार चल रहा है. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

error: Content is protected !!