JanjgirChampa Big News : चाम्पा क्षेत्र में 850 टन अवैध रूप से भण्डारित कोयला जब्त, 5 ट्रेलर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के महुदा-अमझर गांव से अवैध रूप से भंडारित कोयला को जब्त किया गया है और खनिज विभाग की टीम ने 5 ट्रेलर वाहन को जब्त किया है.



मिली जानकारी के अनुसार, महुदा-अमझर गांव के पास कोयला के साथ ट्रेलर वाहन खड़ी थी, जिसमें खदान का नाम मानिकपुर और लैंको पॉवर प्लांट कोरबा का नाम लिखा था. अवैध भण्डारित क्षेत्र/प्लांट में स्थापित वे-ब्रिज कक्ष को सील किया गया है. खनिज विभाग ने लावारिस हालात में अवैध रूप से भंडारित 850 टन कोयला को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!