JanjgirChampa News : 4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, नगरदा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नगरदा थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव से 4 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) क के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



नगरदा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुढ़नपुर गांव में विष्णु खूंटे, बिक्री के लिए महुआ शराब रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश में है. बुढ़नपुर गांव में पुलिस ने दबिश दी और आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 लीटर महुआ शराब को जब्त कर लिया है. आरोपी विष्णु दयाल खुंटे, कटारी गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!