JanjgirChampa News : नीलेश यादव को मिला अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर से गोल्ड मेडल

जांजगीर-बलौदा. बलौदा के शिक्षक लखनलाल यादव के पुत्र शिक्षक नीलेश यादव को वर्ष 2019 में आयोजित बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की विभागीय परीक्षा में पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी और सहायक रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा के हाथ से गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan-Rahod Blade Attack : राहौद के बड़े नाला के पास शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर 2 लोगों ने ब्लेड से युवक पर किया हमला, जुर्म दर्ज

नीलेश की इस उपलब्धि से माता पिता, बड़े भैया और मित्रों में हर्ष व्याप्त है. अभी वतर्मान में नीलेश यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोरला बलौदा में व्यायाम शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. नीलेश ने विभागीय रूप से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई शारीरिक शिक्षा विद्यालय पेंड्रा से की थी.

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : सकराली और साराडीह गांव में "गांव चलो अभियान" के तहत आयोजित कार्यक्रम में डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू हुए शामिल, नपां अध्यक्ष ने ग्रामीणों से किया संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

error: Content is protected !!