JanjgirNews : अंग्रेजी सहायक शिक्षकों ने प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय से मुलाकात की, ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया

जांजगीर-चांपा. अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर सहायक शिक्षकों को यूडीटी (अंग्रेजी) के पदों पर सहायक शिक्षक से शिक्षक पदोन्नति देने हेतु आवेदन पत्र, अंग्रेजी सहायक शिक्षकों द्वारा प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के जांजगीर स्थित निवास स्थान पर मुलाकात कर ज्ञापन सौपा गया। जिस पर इंजीनियर पाण्डेय ने शिक्षा मन्त्री से पत्राचार कर स्वयं बात कर शासन को अवगत कराने की बात कही।

 



ज्ञापन के माध्यम से सहायक शिक्षकों ने कहा कि अंग्रेजी मे स्नातक सहायक शिक्षक की कमी के कारण अंग्रेजी विषय का हजारो पद प्रतिवर्ष खाली रह जाता है, जिससे बच्चो को विषय विशेषक शिक्षक नही मिलने के कारण बच्चो की शिक्षा स्तर मे गुणवत्ता विकास नही हो पाता। यदि अंग्रेजी स्नाकोत्तर को यूडीटी मे पदोन्नति दिया जायेगा तो बच्चो को विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिल जायेंगे और बच्चो की शिक्षा मे गुणवत्ता विकास होगा और हजारो सहायक शिक्षको यूडीटी (अंग्रेजी) पद पर पदोन्नत भी हो जायेगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Murder Arrest : हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

इस अवसर पर अंग्रेजी स्नातकोत्तर सहायक शिक्षक चन्द्रभान सिंह मरकाम, संतोष कुमार जगत, राकेश कुमार सोनी,विवेक कुमार राठौर, गणेशराम जांगड़े, जितेन्द्र कुमार बंजारे, रामविलास आदित्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

Related posts:

error: Content is protected !!