PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान! सभी पर पड़ेगा असर.. पढ़िए

पीएम आवास के लाभार्थी हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें. सरकार ने पीएम आवास को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सरकार के इस ऐलान के बाद आप सभी को बड़ा फायदा मिलेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G Scheme) को 2024 तक जारी रखने को मंजूरी मिल गई है. आइये जानते हैं लेटेस्ट अपडेट.



 

 

पीएम आवास योजना को लेकर बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि सरकार ने PM आवास योजना- ग्रामीण के तहत 2.95 करोड़ पक्के मकान अलॉट करने का लक्ष्य रखा है. अब तक लगभग 2 करोड़ पक्के आवास बना कर दिए गए हैं. लेकिन अब भी कई ऐसे परिवार बाकी हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को 2024 तक जारी रखने को मंजूरी दी गई है. इससे लाखों ग्रामीणों को बड़ा फायदा होगा.
सरकार ने दी जानकारी

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

 

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस योजना में केंद्र सरकार का कुल खर्च 1,43,782 करोड़ रुपये होगा और इसमें से नाबार्ड को लोन के इंट्रेस्ट पेमेंट के लिए 18,676 करोड़ रुपये शामिल है. दरअसल, सरकार इस योजना के जारी पहाड़ी राज्यों को भी 90 फीसदी और 10 फीसदी के आधार पर पेमेंट करती है. जबकि बाकी केंद्र और राज्यों का 60 फीसदी और 40 फीसदी पेमेंट होती है. जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार 100 फीसदी पैसे खर्च करती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

 

शौचालय बनाने के लिए भी मिलता है पैसा
गौरतलब है कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय बनाने के लिए 12,000 रुपये देती है, जो भवन निर्माण के अलावा दिया जाता है. इस योजना के तहत हर परिवार के लिए पक्का मकान, पानी, बिजली और शौचालय उपलब्ध करवाने का सरकार का संकल्प पूरा हो रहा है.

error: Content is protected !!