“मासूम राहुल की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना करें” इंजी. रवि पाण्डेय

रेस्क्यू बहुत करीब है, जल्द ही राहुल सकुशल हम सब के बीच होगा, उसके लिए आप सभी ईश्वर से प्रार्थना जरूर करें, लोगों से उक्त अपील प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी रवि पाण्डेय ने किया है। पिहरिद गांव के खुले बोर में गिरे मासूम के जीवन की रक्षा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, NDRF और SDRF की टीम लगातार 32 घंटे से घटनास्थल पर लगी हुई है। पिहरिद पहुंचे प्रदेश कांग्रेस सचिव ने कहा कि राहुल की लगातार हलचल उसके आत्मबल को दर्शाता है। बीच बीच मे रेस्क्यू दल से भेजा गया केला खाता है और फ्रूटी पिता है,, और कुछ देर सो भी जाता है।।

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

इंजी पाण्डेय ने कहा तारीफ करनी होगी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का जो लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू दल को निर्देश दे रहे हैं और उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।। इंजी पाण्डेय ने आम जनता से अपील की है कि मासूम राहुल के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें जिससे जल्द से जल्द राहुल अपने परिवार वालों के बीच रहे।।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!