राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू, यशवंत के अलावा इन 5 उम्मीदवारों की खूब हो रही चर्चा, नाम जानकर चौंकिएगा नहीं…जानिए

देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभी नामंकन की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक कुल 56 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं 29 जून तक नामांकन दाखिल करने का समय है। फिलहाल देश में अभी दो उम्मीदवारों की खूब चर्चा हो रही है। इनमें पहना नाम एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नाम शामिल है। इसके अलावा पांच ऐसे नाम भी हैं जिनकी चर्चा राष्ट्रपति चुनाव में हो रही है।



चुनाव हारने में बनाया रिकॉर्ड
इनमें पहला नाम पद्मराजन का है। द्रौपदी मुर्मू, यशवंत सिन्हा के अलावा लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके पद्मराजन भी चुनाव में हैं। उनका चुनाव हारने में रिकॉर्ड है। वह अबतक 231 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन कभी नहीं जीते।

राष्ट्रपति बन गए तो सादा जीवन जीकर दिखाएंगे
इस लिस्ट में दूसरा नाम राम कुमार शुक्ला का है। उनका मानना है कि राष्ट्रपति को कम से कम सुविधाओं के साथ रहना चाहिए। राम कुमार कहते हैं कि अगर वह राष्ट्रपति बने तो बहुत ही सादा जीवन जीकर दिखाएंगे, जिसमें उनका सिर्फ एक घर होगा, मौजूदा राष्ट्रपति की तरह तीन नहीं।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

एक अन्य उम्मीदवार का नाम अशोक कुमार ढींगरा है। वह सेना और सैन्यकर्मियों की बात करते हैं और खुद को उचित उम्मीदवार बताते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर शंकर अग्रवाल भी मैदान में हैं। इसके अलावा सूरज प्रकाश भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे हैं, वह एक्सीडेंट में घायल कई लोगों की अबतक मदद कर चुके हैं।

देश को मिलेगा सबसे युवा राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू अगर देश की अगली राष्ट्रपति बनती हैं तो वह भारत की अब तक की सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ था। वे 64 साल की हैं। 25 जुलाई को जब वे राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी तब उनकी उम्र 64 साल, 1 महीना, 8 दिन होगी।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

द्रौपदी मुर्मू से पहले देश के सबसे युवा राष्ट्रपति का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम था, जो कि 1977 में निर्विरोध रूप से चुने गए थे। उन्होंने जब राष्ट्रपति पद ग्रहण किया तब उनकी उम्र 64 साल, 2 महीने, 6 दिन थी।

बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। वहीं 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। नामांकन दाखिल करने के लिए 29 जून तक का वक्त और है। ऐसे में और उम्मीदवार भी मैदान में आ सकते हैं। पिछले राष्ट्रपति चुनाव (2017) में 106 उम्मीदवार थे।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

error: Content is protected !!