Team India: World Record बनाने से एक कदम दूर टीम इंडिया, अफ्रीका के खिलाफ रचेगी…ये बड़ा इतिहास पढिए

टीम इंडिया टी20 क्रिकेट की सबसे कामयाब टीमों में से एक है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 जून को खेले जाने वाला पहला टी20 मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है. इस मैच में टीम इंडिया एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है. टीम इंडिया हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी.



वर्ल्ड रिकॉर्ड से एक कदम दूर टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक मैच बन सकता है. टीम इंडिया अगर इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती है तो वे टी20 क्रिकेट में लगातार 13 मैच जीतने वाली पहली टीम बनेगी.

इसे भी पढ़े -  Jasprit Bumrah की खातिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कर सकता है BCCI, इतने करोड़ से जुड़ा है मामला...जानिए

टीम इंडिया को ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए अफ्रीका को हर हाल में हराना होगा. अभी तक अफगानिस्तान और रोमानिया की टीम टी-20 में लगातार 12 मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं.

केएल राहुल को पहली टीम का इंतजार

टीम इंडिया  के लिए ये मुकाबला जीतना इतना आसान नहीं रहने वाला है. इस सीरीज में टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में है. केएल राहुल ने अभी तक बतौर कप्तान एक भी मैच नहीं जीता है. वे 4 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं और टीम को इन मैचों में सिर्फ हार मिली है.

खास बात ये है कि केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने ये सारे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही खेले हैं.

इसे भी पढ़े -  Jasprit Bumrah की खातिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कर सकता है BCCI, इतने करोड़ से जुड़ा है मामला...जानिए

हार का बदला लेना चाहेगी टीम इंडिया

टी20 सीरीज के पांचों मैच 5 अलग-अलग वेन्यू खेले जाएंगे. दोनों टीमों के बीच ये टी20 सीरीज काफी रोमांचक रहने वाली है. पिछले साल अफ्रीका दौरे पर भारत को टेस्ट सीरीज में 2-1 और वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप होकर हार का सामना करना पड़ा था.

ऐसे में भारत के पास साउथ अफ्रीका दौरे पर मिली हार का बदला लेने का अच्छा मौका होगा.

error: Content is protected !!