LPG Latest Update: सरकार का बड़ा फैसला, हर परिवार को दे रही सालाना 3 रसोई गैस सिलेंडर फ्री, जानिए कैसे

बढती महंगाई के बीच सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने हर घर यानी हर हर परिवार को सालाना 3 गैस सिलेंडर फ्री देने का फैसला किया. सरकार ने ये निर्णय कैबिनेट की बैठक में किया, जिसके बाद अब लोगों को इसका फायदा मिल रहा है.

 



गौरतलब है कि गोवा सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान किया, जैसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट की बैठक के दौरान यह घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार शाम एक ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने नए वित्तीय वर्ष से भाजपा के घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार तीन सिलेंडर मुफ्त देने की योजना तैयार करने का फैसला किया है.

गौरतलब है कि पिछले महीने हुए गोवा में हुए विधान सभा चुनाव से पहले, भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में यह वादा किया था कि अगर पार्टी यानी भाजपा सत्ता में आती है तो प्रदेश के हर परिवार को हर साल में तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा.

सीएम प्रमोद सावंत ने दिया जबाब

इसके बाद गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि लौह अयस्क खनन को फिर से शुरू करना और रोजगार सृजन मौजूदा कार्यकाल के दौरान उनकी प्राथमिकताएं रही हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

विरोधियों द्वारा उन्हें ‘आकस्मिक मुख्यमंत्री’ बताए जाने पर सावंत ने कहा कि इस बार वह राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ‘निर्वाचित’ हुए हैं, उन्हें ‘चयनित नहीं’ किया गया है.

गौरतलब है कि प्रमोद सावंत ने 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था. हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 40 सदस्यीय सदन में 20 सीटें जीतीं. भाजपा ने यह चुनाव सावंत के नेतृत्व में ही लड़ा था.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!