Ration Card Update: सरकारी दुकानों से राशन लेने के…नियमों में हो रहा बदलाव, जान लीजिए नए प्रावधान…जानिए विस्तार से इसके बारे में….

अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लीजिए. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन कार्ड के नियमों में बदलाव कर रहा है. इसके तहत अब सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वाले पात्र लोगों (Eligible) के लिए तय किये गए मानक बदल जाएंगे. आपको बता दें कि नए मानक का प्रारूप अब लगभग तैयार हो गया है. इसके लिए राज्य सरकारों के साथ बैठकों की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. आइए जानते हैं नए प्रावधान के बारे में.

 



क्यों बदल रहे हैं मानक?

गौरतलब है कि देश में कई ऐसे लोग भी हैं जो फर्जी तरीके से राशन का लाभ उठा रहे हैं. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, इस समय देशभर में 80 करोड़ लोग नेशनल फूड सिक्‍योरिटी एक्‍ट (National Food Security Act-NFSA) का लाभ उठा रहे हैं. इनमें कई लोग ऐसे भी हैं जो आर्थिक रूप से संपन्‍न हैं. यही वजह है कि अब सरकार इसके नियमों में बदलाव करने जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

नए मानक को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि इसमें किसी तरह की गड़बड़ न हो सके.
राज्य सरकारों की तरफ से दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुये नए मानक तैयार किए जा रहे हैं जिसे जल्दी ही फाइनल कर दिए जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

गौरतलब है कि अब तक ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड (ONORC) योजना’ 32 राज्‍यों और यूटी में लागू हो चुकी है. करोड़ों लाभार्थी यानी एनएफएसए (NFSA) के तहत आने वाली 86 फीसदी आबादी इस योजना का लाभ ले रही है.

प्रति माह करीब 1.5 करोड़ लोग एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर जाकर भी लाभ ले रहे हैं. सरकार लोगों की मदद के लिए फ्री राशन योजना को भी बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!